फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ का बजट स्वीकृत, तीन मंजिला बनेगा एमडीए का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ का बजट स्वीकृत, तीन मंजिला बनेगा एमडीए का भवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के भवन को तीन मंजिला बनाने के लिए एक करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। भवन को सरकारी कार्यालयों के लिए किराए पर दिया जाएगा। इससे प्राधिकरण की आय में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा जीआईसी में बनने वाले ऑडिटोरियम निर्माण और कुछ सरकारी जमीनों की खरीद करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। 2022-23 के लिए 47 करोड़ 41 लाख का बजट स्वीकृति किया गया है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शहर के विकास की योजनाओं को गति देने वाले प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। एमडीए ने वर्ष 2022-23 के लिए 47 करोड़ 41 लाख का बजट स्वीकृत किया है। इस बजट में सबसे बड़ा प्रस्ताव राजकीय इंटर कॉलेज में बनने वाले ऑडिटोरियम का है। इस ऑडिटोरियम के लिए 20 करोड़ बजट में रखे गए हैं। ऑडिटोरियम को लेकर जीआईसी की ओर से अनुमति मिल गई है। कॉलेज में उक्त स्थान पर खड़े पेड़ों को काट दिया गया है। अब मानचित्र तैयार किया जा रहा है। इसके बाद ऑडिटोरियम के लिए टेंडर छोड़ा जाएगा। शहर में यह पहला ऑडिटोरियम होगा जहां एक साथ 500 लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही एमडीए भवन की एक मंजिला इमारत पर दो मंजिल और बनाई जाएगी। इस पर एक करोड़ का खर्च आएगा। इमारत की दोनों मंजिलों को किसी अन्य विभाग को किराए पर दिया जाएगा। एमडीए की बोर्ड बैठक में राजस्व विभाग की कुछ जमीनों को खरीदने की अनुमति दी गई है। इन जमीनों पर पीएम आवास योजना के मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

योजनाओं पर जल्द होगा काम शुरू
एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि आगामी बजट में जिन योजनाओं को स्वीकृत किया गया है, इन योजनाओं पर जल्द ही काम शुरू होगा। ऑडिटोरियम और दो मंजिल निर्माण के लिए अप्रैल में ही टेंडर छोड़ दिए जाएंगे। तय समय के बीच निर्माण कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें