सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की सामान्य साधारण सभा में बोलते उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल स?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सहकारी गन्ना विकास समिति की साधारण सभा का आयोजन
मोरना। महर्षि शुकदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की साधारण सभा का आयोजन किया गया। किसान प्रतिनिधियों ने 50 प्रतिशत के अनुदान पर बीज व कृषि यंत्र दिलाने की भी मांग रखी। समिति के सभी सदस्यों के शीघ्र हिस्सा प्रमाण पत्र मिलेंगे।
अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि गन्ना समितियों के चुनाव लंबित हैं, इसलिए किसान अपना हिस्सा पूर्ण करा लें। संचालक संजीव कुमार ने 50 प्रतिशत के अनुदान पर बीज व कृषि यंत्र दिलाने की मांग रखी। गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि समिति के पास अपना भवन होना चाहिए। सभा में सर्वसम्मति से समिति निजी भवन बनाने के लिए दो करोड़ और कृषि यंत्र खरीदने के लिए दस करोड़ रुपये का बजट रखा गया।
सभा में सचिव सुभाष यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगदीश प्रसाद दिवाकर, जिला सहकारी बैंक के संचालक प्रकाश वीर बाबू, संचालक संजीव कुमार आदि ने भी संबोधित किया। सभा में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के रविंद्र कुमार, सोहरण सिंह, ओमपाल सिंह, जगत सिंह, डा. कपिल कुमार अहलावत, धीर सिंह, अंकित, अनिल आदि मौजूद रहे।