फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टोल फ्री कराने जा रहे भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष सहित डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दर्जन कार्यकर्ताओं पर रोहाना टोल पर हंगामा करने पर पांच दिन पहले हुआ था मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रोहाना /छपार। रोहाना टोल को फ्री कराने जा रहे भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष मामेश ठाकुर सहित डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, छपार के रामपुर तिराहा पर बैठक में मौजूद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने डीएम व एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत से वार्ता कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाली से जमानत पर छोड़ा गया।

भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष मामेश ठाकुर सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं पर रोहाना टोल पर हंगामा करने पर पांच दिन पहले शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके विरोध के साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर छपार के रामपुर तिराहे के पास एक बैंक्वेट हाल में संगठन की बैठक बुलाई थी। यहां सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान मामेश ठाकुर अपने सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ कारों में सवार होकर रोहाना टोल प्लाजा जाने के लिए चल पड़े। यह पता चलते ही एसपी सिटी सत्य नारायण भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और टोल से पहले ही रोक कर मामेश ठाकुर सहित डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को शहर कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह पता चलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद छपार पुलिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रामपुर तिराहा पुलिस चौकी पर लेकर पहुंची। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीएम उमेश मिश्रा से वार्ता की। पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। इसके बाद उन्होंने एसपी सिटी से वार्ता की। उन्हें प्रधानमंत्री के नाम किसानों की समस्याओं वाला एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद हिरासत में लिए सभी कार्यकर्ताओं को जमानत पर छोड़ दिया गया।



एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को भाकियू भानु केे पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम व सीओ सिटी से मुलाकात की थी। बृहस्पतिवार को बैठक करते समय अचानक कार्यकर्ता रोहाना टोल पर हंगामा व उसे फ्री कराने के लिए इरादे से चल दिए थे। इसलिए उन्हें पकड़ा गया था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह अब टोल पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो देशव्यापी आंदोलन होगा। बैठक में अमित त्यागी जिलाध्यक्ष मेरठ, राजेश शर्मा, बिजेंद्र बिड़ला, अश्विनी, कृष्ण पुंडीर, अरविंद, हरीश भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें