फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भट्ठा मालिक बोले, मजदूरों के हित में 28 ईंट से ज्यादा न करें ऊंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान ने कहा कि कोई भी भट्ठा मालिक भट्ठे में कच्ची ईंटों की होने वाली भराई की ऊंचाई 28 ईंट से ज्यादा ऊंचा नहीं करेगा। भट्टे की दीवारों पर निगाह रखी जाएगी, अगर कोई दीवार दरकती दिखाई पड़ती है तो उसको तत्काल दोबारा चौड़ा करके बनाया जाएगा। चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू में हुए हादसे के बाद समिति की बैठक मेरठ रोड स्थित रिजॉर्ट पर हुई। दो मिनट का मौन रखकर मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई। समिति पदाधिकारियों ने हादसे रोकने पर चिंतन किया। सहमति के आधार पर तय किया कि कोई भी भट्ठा मालिक कच्ची ईंटों की होने वाली भराई की ऊंचाई 28 ईंट से ऊंचा नहीं करेगा।
भट्ठा स्वामियों ने एक सुर में कहा कि कुछ लोगों ने नियम कानूनों को ताक पर रखकर चौड़ाई ज्यादा कर रखी है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग को नियमों का पालन कराना होगा। समिति अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में हर कोई समानता की पैरोकारी करता है, लेकिन अपने जिले में कुछ जनप्रतिनिधि भट्ठा संचालन पर सुप्रीम कोर्ट के एक मार्च से 30 जून के आदेश और भट्टा समाज की भावना के विरुद्ध गलत सिफारिश करते हैं। इससे जिले में कानून और समाज का सम्मान करने वाले भट्टा मालिकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पदाधिकारी कृष्ण त्यागी, वेद प्रकाश आर्य, हाजी जियाउर्रहमान, अशोक कुमार, करणवीर प्रधान, अमरपाल पूनिया, पप्पू प्रधान, नीरज बालियान, सुखेंद्र तोमर, तस्लीम, बाबा ओम प्रकाश, अमित सैनी, प्रवीण कुच्छल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें