फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayant Chaudhary: कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखे जाने के फैसले पर बोले, कुर्ते पर भी नाम लिखवा लें?

Sun, 21 Jul 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार ने नाम प्रदर्शित करने वाला फैसला ज्यादा समझकर नहीं लिया। अब फैसला हो गया है तो इस पर टिक रहे हैं। 
विज्ञापन
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कांवड़ मार्ग के ढाबों और खाने-पीने की दुकानों पर दुकानदारों के नाम लिखे जाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया में कहा है कि अब क्या कुर्ते पर भी नाम लिखवाना शुरू कर दें। रालोद सुप्रीमो भोपा के यूसुफपुर जाते समय वहलना बाईपास के निकट पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन

रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार ने नाम प्रदर्शित करने वाला फैसला ज्यादा समझकर नहीं लिया। अब फैसला हो गया है तो इस पर टिक रहे हैं। जाति और धर्म की पहचान कर कोई सेवा नहीं लेता। सेवादारों का आशीर्वाद लेकर ही कांवड़िये आगे बढ़ते हैं। कभी-कभी सरकार में ऐसे फैसले हो जाते हैं। अभी भी समय है, इसे वापस ले सकते हैं। 

एक तरीका यह है कि इस पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाए। वह देख रहे हैं कि बहुत ज्यादा जोर पुलिस-प्रशासन की ओर से नहीं दिया जा रहा है। जो अपनी पसंद से लगा रहे हैं, वह लगा लें। कांवड़ियों की सेवा में सभी लोग लगते हैं। मामले को धर्म और जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

जयंत ने कहा कि खाद्य पदार्थ बनाने की शुद्धता को देखा जाना चाहिए, किसके हाथ से बन रहा है, इसका कोई मतलब नहीं है। मुस्लिम समाज के लोग शाकाहारी भी हैं और हिंदू समाज के लोग मीट खाने वाले भी हैं। उन्होंने टायर पंक्चर की दुकान पर नाम लिखाने के सवाल पर कहा कि कहां-कहां लिखवाओगे। किससे हाथ मिलाना है या किसे गले लगाना है, यह सभी स्वयं तय करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें