फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ-उत्तराखंड सीमा विवाद का स्थलीय निरीक्षण, विशेष टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। जानसठ क्षेत्र के खादर से जुड़े सीमा विवाद के निस्तारण के लिए शनिवार को उत्तराखंड, बिजनौर और जानसठ तहसील के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक याचिका विचाराधीन होने के कारण सीमा का स्पष्ट निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानसठ तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उपजिलाधिकारी जानसठ के आदेश पर यह निरीक्षण हुआ। इसमें उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जनपद के ग्राम मजलिसपुर तौफीर और जानसठ के ग्राम चांदपुरी खादर खुर्द के बीच सीमा तय की जानी है। शिकायतकर्ता अमरपाल द्वारा दायर याचिका में हरिद्वार जनपद की चकबंदी पूरी न होने का मुद्दा उठाया गया है।
इसी क्रम में दोनों जनपदों की सीमाओं का स्पष्ट निर्धारण आवश्यक हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए तहसीलदार जानसठ की अध्यक्षता में एक विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम में राजस्व विभाग के अधिकारी और लेखपाल शामिल हैं। उन्हें मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम आवश्यक अभिलेखों के आधार पर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, कानूनगो,ललित मोहन शर्मा ,लेखपाल प्रवीण कुमार पिंटू कुमार,अंकित कुमार ,मनोज कुमार,आर आई लक्सर रमेशचंद, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आशीष, सार्थक चावला, तहसीलदार लक्सर शुभांगी, नायब तहसीलदार बिजनौर, सचिन कुमार, प्रमोद सैनी, मनीष कुमार, ईश्वर सिंह, महेशपाल,एस आई विवेक चौधरी, प्रधान योगेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें