फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शव परिजनों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव कढ़ली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मृत मां और बेटे के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

दौराला थाने के गांव नंगली साधारण निवासी ममता अपने पुत्र तनिष्क के साथ शुक्रवार शाम को खतौली से बड़े बेटे की शादी के लिए सामान खरीद कर बाइक से अपने गांव जा रही थी।
कढ़ली मार्ग पर गांव चंदपुरी के निकट सामने से आ रहे गन्ने के लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मां बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी भेजे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शवों को लेकर अपने गांव चले गए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-टॉले को कब्जे ले लिया था जबकि चालक भाग गया था। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें