मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन और साकेत कॉलोनी के लोगों की बैठक में ट्रांसफार्मर वाली गली में सड़क पर सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को हटाने पर चर्चा हुई। लोगों ने सर्वसम्मति से अवैध मजार हटाने की बात कही। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस अवैध मजार को 14 जून तक नहीं हटाया गया तो कार्यकर्ता कॉलोनी वासियों को साथ लेकर 15 जून को खुद हटा देंगे। उसी स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि साकेत कॉलोनी में सड़क पर बनी मजार अवैध है। यह कॉलोनी पूरी तरह से हिंदू बाहुल्य क्षेत्र है, यहां पर मजार का कोई औचित्य नहीं है। मजार को अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क पर बनाया गया है। जिला प्रशासन इस अवैध मजार को हटाने में विलंब कर रहा है।
बैठक में सरिता शर्मा, प्रवीण जैन, संजय गोस्वामी, श्याम वर्मा, अनुराग सिंगल, संदीप मलिक, बिजेंद्र मलिक, सुशील वर्मा, आरआर मलिक, प्रमोद शर्मा, अनिल मलिक मौजूद रहे।