फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जनवरी को दर्ज हुआ था अधिवक्ता पक्ष पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमकार सुसाइड केस : आठ जनवरी को दर्ज हुआ था अधिवक्ता पक्ष पर मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (खतौली)। मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशानगर निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ आठ जनवरी को खतौली कोतवाली में दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, चार दिन पहले 11 फरवरी को फिर से विवाहिता के पिता द्वारा मारपीट व तेजाब डालने प्रयास के आरोप में तहरीर दी गई थी, जो जांच में फर्जी पाई गई थी।
खतौली के मोहल्ला पार्श्वनाथ गुर्जर कॉलोनी निवासी राजकुमार की बेटी स्वाति की शादी 28 फरवरी 2020 को मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशानगर निवासी ओमकार सिंह के बेटे लव कुमार के साथ हुई थी। राजकुमार ने आठ जनवरी 2021 को खतौली कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि ससुराल पक्ष द्वारा शादी के बाद से ही दस लाख रुपये की मांग को लेकर स्वाति का उत्पीड़न किया जा रहा था। 26 अक्तूबर 2020 को खतौली आकर गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस मामले में ओमकार सिंह के साथ ही उनकी पत्नी कुसुम, बेटे लव कुमार, दिवेश और दिव्य को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में लव कुमार ने जमानत ले ली थी।
विज्ञापन

वहीं, चार दिन पहले 11 फरवरी को फिर से स्वाति के पिता राजकुमार द्वारा खतौली थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया कि महिला के पति लव कुमार अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा। उसने उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने स्वाति पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया, जिससे वह बमुश्किल बच पाई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस जांच में उक्त मामला फर्जी पाया गया था। इसके चलते इस तहरीर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी।
काउंसिलिंग के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा
खतौली। अधिवक्ता ओमकार सिंह व उनके परिवार के खिलाफ खतौली कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा काउंसिलिंग के बाद लिखा गया था। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई थी, जिसके बाद ही इस मामले में आठ जनवरी 2021 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने नहीं किया संपर्क
मुजफ्फरनगर। मेरठ के गंगानगर थाने पर दर्ज हुए अधिवक्ता ओमकार आत्महत्या मामले में विधायक दिनेश खटीक समेत 14 आरोपी नामजद किए गए हैं, जिनमें खतौली निवासी स्वाति, उसके पिता राजकुमार, मां मुकेश, भाई विनीत भी शामिल हैं। सीओ का कहना है कि इस मुकदमे के संबंध में अभी तक मेरठ पुलिस ने जनपद पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें