फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। लक्सर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीण लक्सर मार्ग पर धरने पर बैठ गए, जिन्हें समझाबुझाकर शांत करते हुए धरने से हटाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरेंटी निवासी वृद्ध रणपाल (60) बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से बाइक पर लक्सर की ओर जा रहे थे। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर अचानक उसकी बाइक सड़क पर पड़े रोड़े पर आकर फिसल गई, जिससे वृद्ध नीचे सड़क पर गिर गया। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वृद्ध को चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद उसे मोर्चरी भेज दिया। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर वृद्ध के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस पर बिना परिजनों को सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध किया। गुस्साए ग्रामीण पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर धरना देकर बैठ गए, जिन्हें इंस्पेक्टर देशराज सिंह ने समझा-बुझाकर शांत करते हुए धरने से हटाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया है, जिसके चालक की तलाश की जा रही है। भतीजे सचिन की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें