फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने के लिए वृद्ध पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने के लिए वृद्ध पर हमला
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव बुड़ीना कलां निवासी वृद्ध की साढ़े चार बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां निवासी 70 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मीचंद का अपने परिवार में कोई नहीं है। अकेला वृद्ध ही गांव में स्थित अपनी साढ़े चार बीघा जमीन पर खेती-बाड़ी कर अपनी गुजर-बसर कर रहा है। पीड़ित वृद्ध ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही तीन लोग उसकी इस जमीन पर काफी समय से अवैध रूप से कब्जा करने की फिराक में हैं। इसके चलते आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह वह खेत पर चारा लेने गया था। उसी समय आरोपी भी वहां पहुंच गए और वृद्ध के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जमीन अपने नाम न करने पर आरोपियों ने वृद्ध को जान से मारने की धमकी दी। घायल वृद्ध के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने वृद्ध को सीएचसी में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें