देवबंद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चेयरमैन जर्रार बेग ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। किसी भी स्तर पर उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को मोहल्ला नेचलगढ़ में सभासद शराफत मलिक के आवास पर आयोजित समारोह में जर्रार बेग का इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन बनने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कोरोना काल में सरकार की मंशा कृषि व उद्योगों को बढ़ावा देने की रही। इसके लिए उद्यमी सरकार के आभारी रहेंगे। जर्रार बेग ने कहा उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। इसकी अध्यक्षता शराफत मलिक ने की। संचालन नबील मसूदी ने किया। इसमें दिलशाद चार्ली, वरयाम खां, वजाहत शाह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें कामिल सलमानी, इकबाल अंसारी, मुजीब, मुन्ना, सोनू, आमिर, अफजाल सिद्दीकी, मुदस्सिर, जुनैद सिद्दीकी, अफजाल अंसारी, ताहिर अंसारी, गुड्डू खान, नौमान कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद