मुजफ्फरनगर में छात्र को निष्कासित करने का मामला।
- फोटो : istock
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत स्थित विजन इंटरनेशनल एकेडमी ने सठेडी निवासी छात्र मुनव्वर को एकेडमी से निष्कासित कर दिया था। एलआईयू और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है। उधर, एकेडमी प्रबंधन ने छात्र के आरोपों को निराधार बताया है।
छात्र को एकेडमी से मुस्लिम छात्र को निष्कासित किए जाने का मामला चर्चा में बना है। मंगलवार को एलआईयू की टीम व रतनपुरी थाना पुलिस ने एकेडमी में पहुंच कर प्रधानाचार्य से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने छात्र के आरोपों को गलत बताया। उधर, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।