फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम का दहशतगर्दी से ताल्लुक नहीं : हुसैनी 

Wed, 13 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कांफ्रेंस में विचार रखते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किदवईनगर के जैनिबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक जन्नत उल बकी कॉन्फ्रेंस की गई। मौलाना मोहम्मद हुसैनी ने कहा कि इस्लाम का दहशतगर्दी से कोई ताल्लुक नहीं है। 95 साल पहले मदीना में कब्रों को निशाना बनाकर इसकी शुरुआत की गई। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मदीना ए मनव्वरा के कब्रिस्तान जन्नत उल बकी में मौजूद हजरत मुस्तफा, मोहम्मद साहब की बेटी जगबे फातिमा, नवासे हसन, इमामे जैनुल आबेदीन, जाफर सादिक और नबी की बीवियां एवं उनके सैकड़ों असहाब की कब्रें और मजारात मौजूद थे, जिन्हें अब से 95 साल पहले दहशतगर्दों ने अपनी दहशत का निशाना बनाकर तोड़ डाला।

95 साल बाद फिर किसी दहशतगर्द ने नबी ए करीम के रोजे और मस्जिद ए नबवी के करीब फिर एक बम विस्फोट किया। तमाम मुसलमानों को एकजुट होकर नबी ए पाक के रोजे की हिफाजत और टूटे हुए मजारात की तामीर करनी चाहिए। जन्नत उल बकी कांफ्रेंस दहशतगर्दी के खिलाफ एक कदम है।
विज्ञापन


मौलाना मजाहिर हुसैन, कौसर, शादाब काजमी, अरशद, आलम, हुसैन मेहंदी, कर्रार मौलाई, मौलाना मिर्जा, जावेद रजा, अमीर हैदर, फसी हैदर, गजनफर नकवी ने विचार रखे। शुरुआत तिलावते कुरान से कारी इम्तियाज ने की और संचालन नईम आलम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें