फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूपुर मिस फ्रेशर, विशेषता बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म महाविद्यालय स्वागत समारोह में कैटवॉक करतीं छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम में वाणिज्य विभाग ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें नूपुर पुंडीर मिस फ्रेशर चुनी गईं। विशेषता को मिस फेयरवेल और सागर को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव अखिलेश दत्त, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अखिलेश दत्त ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का अपना महत्व है। अच्छी नौकरी के लिए अच्छा ज्ञान अर्जित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नूपुर को मिस फ्रेशर चुना गया। विशेषता को मिस फेयरवेल और सागर को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. ममता श्याम, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. गौरव यादव, नीरज गिरधर, डॉ. पल्लवी गर्ग, अभिषेक गोयल, विकास कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें