फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एनएसएस की छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी में एनएसएस की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया।
स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं ने खतौली-जानसठ बस स्टैंड पर पुलिस विभाग के सानिध्य में वहां की साफ-सफाई की। इस दौरान फल विक्रेताओं को कूड़ा सही स्थान पर डालने के लिए आग्रह किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

एनएसएस अधिकारी डॉ़ सुलक्षणा आर्य ने छात्राओं को साफ-सफाई करने हेतु प्रोत्साहित किया । एनएसएस की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के विषय में लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ़ कविता वर्मा ने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि यह देश हम सबका है। अतः इसे स्वच्छ रखने की हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रीना देवी, रश्मि गौतम, प्रियंका वर्मा, संध्या, प्रियांशी, आयुषी, मुस्कान वर्मा, विमला शर्मा, साधना सोम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें