फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान चला स्वच्छता का संदेश दिया

विज्ञापन
रैली निकालते छोटू राम कालेज के एनएसएस के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्र-छात्राओं ने कल्याणपुरी, अवध विहार और मीनाक्षीपुरम में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में बताया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने जल ही जीवन है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, भ्रूण हत्या पाप है, पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ आदि नारों के साथ रैली निकाली। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। दूसरे सत्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर पंकज नेगी ने स्वयंसेवकों को बैंक से संबंधित जानकारी दी। डा. एके सिंह ने जीवन में मेडिटेशन का महत्व बताया। कृषि वनस्पति विज्ञान सहायक प्रोफेसर अभिषेक सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को अनुशासित जीवन जीने के बारे में बताया। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डा. गिरीराज किशोर, डा. एसके सिंह एवं डॉ. आईडी शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें