फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा में अब तीन महामंत्री, सदर और खतौली सब पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा की जिला कार्यसमिति का एलान कर दिया गया है। भाजपा संगठन ने समिति में इस बार जिला महामंत्री पद पर तीन प्रतिनिधियों की ताजपोशी की है। इससे पहले चार पदाधिकारियों की नियुक्ति होती रही है। सदर के अलावा खतौली विधानसभा को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व समिति में दिया गया है। बुढ़ाना के हिस्से में एक पद आया है। सभी महामंत्री सदर विधानसभा से हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने 27 मुख्य पदों के अलावा 65 सदस्यों की सूची जारी की है। पदों में बदलाव करते हुए इस बार जिला महामंत्री के तीन पद रखे गए हैं। सांगठनिक ढांचे में इस बदलाव को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदर विधानसभा से मुख्य पदों पर 10 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है।
खतौली विधानसभा क्षेत्र से खुद जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी है। उनके अलावा रविकांत पाल, अनुज सहरावत, विनीत चौहान भी खतौली विधानसभा से आते हैं।
विधानसभा के हिसाब से पदों में एकसमान पदों का वितरण नहीं हुआ।
-
सूची जारी होते ही उभरने लगी गुटबाजी
मुजफ्फरनगर। भाजपा संगठन की गुटबंदी समय-समय पर नजर आती रही है। कार्यसमिति के एलान के बाद फिर भाजपा के गुट सक्रिय हो गए हैं। लखनऊ तक संपर्क कर खामियों को गिनाया जा रहा है। पैनल में शामिल कई प्रमुख दावेदारों के नाम फाइनल नहीं होने के कारण गुटबाजी को और अधिक हवा मिल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

-

दूसरे दलों से आए नेताओं को हिस्सेदारी
दिलचस्प बात यह है कि मुख्य 21 पदाधिकारियों में दूसरे दलों से आए करीब सात नेताओं को दायित्व सौंपा गया है। इनमें से कई ऐसे है जो वर्ष 2014 के बाद से भाजपा में आए। बसपा और सपा से आए कई पदाधिकारी ऐसे हैं, जो भाजपा के खिलाफ विभिन्न पदों का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
-

मुकदमों में उछले नाम, शिकायतों का सिलसिला
कार्य समिति में कई पदाधिकारी ऐसे हैं, जिनका नाम मुकदमों में शामिल रहा है। गुटबाजी में ऐसे नामों की शिकायत भी अंदरुनी तरीके से की जा रही है। कार्य समिति जारी होने के बाद भाजपा में खेमेबंदी शुरू हो गई है। उधर, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि मजबूत कार्यसमिति जारी की गई है। संगठन को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें