फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुआ झगड़ा, पुलिस ने लिखा अब मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला गोशाला क्षेत्र में होली वाले दिन आइसक्रीम फैक्ट्री में घुसकर तीन कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में उसी दिन पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कई दिन बाद अब रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गोशाला निवासी सोनू की आइसक्रीम फैक्ट्री है। फैक्ट्री में जगदीश, राजू व रवि कर्मचारी है। होली वाले दिन वह फैक्ट्री में डीजे बजा रहे थे। आरोप है कि मोहल्ला नया बांस निवासी जोनी, नितिन व शुभम सहित छह युवक लाठी डंडे लेकर फैक्ट्री पर पहुंचे। आरोपियों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर तीनों कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों में दो महिलाएं भी शामिल है। बताया गया कि हमले की घटना के बारे में उसी दिन पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। क्षेत्रीय पुलिस हमले के मामले को हल्के में लेती रही। मंगलवार को अधिकारियों के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। अभी आरोपी पकड़े नहीं गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें