फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारोबारियों को नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारोबारियों को नोटिस भेजा
विज्ञापन

सिखेड़ा। शासन स्तर से पेपर मिलों से निकलने वाली प्रतिबंधित पन्नियों का अवैध कारोबार करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने दो प्रतिबंधित पन्नी कारोबारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था निरामय जन उत्थान संस्थान के अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रवेश पाल के नेतृत्व में पिछले एक पखवाड़ा पूर्व रविवार को ग्रामीणों ने सिखेड़ा क्षेत्र के गांव धंधेड़ा में प्रतिबंधित पन्नियों से भरा ट्रैक्टर ट्राली रोककर अपना विरोध जताया था और शासन से शिकायत की गई थी। प्रतिबंधित पन्नी के अवैध कारोबार की शिकायत मिलने पर शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई के आदेश उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने जांच कर प्रतिबंधित पन्नी का भंडारण करने वाले कारोबारी नियाज पुत्र अब्बास अली निवासी गांव मखियाली, नाजिम पुत्र इकरामुद्दीन, जावेद पुत्र नाजिम निवासी धंधेड़ा पर कार्रवाई करने की संस्तुति करते हुए नगर मजिस्ट्रेट और नोडल जिला पर्यावरण समिति को सूचना दे दी है। प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति अध्यक्ष प्रवेश पाल ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर प्रतिबंधित पन्नी के कारोबारियों की शिकायत की थी। इस पर शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें