फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक से रेलवे यातायात प्रभावित, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक से रेलवे यातायात प्रभावित, यात्री परेशान
विज्ञापन

खतौली। मुजफ्फरनगर से लेकर देवबंद तक रेलवे ट्रैक पर काम चलने से रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार की शाम चार बजे ब्लॉक लिया। जिस कारण इंदौर से चलकर अमृतसर को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर करीब 30 मिनट रोकना पड़ गया। एक्सप्रेस ट्रेन के रोकने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा शाम 6 बजे ब्लॉक ले लिया गया। जिस पर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को दौराला रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को मेरठ के पावलीखास स्टेशन पर रोक दिया गया था। इस ट्रेन को चालीस मिनट पावलीखास स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन को देर शाम 7.30 बजे दौराला रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। दौराला रेलवे स्टेशन पर शालीमार एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रात के 8 बजे तक भी वहीं खड़ी रहीं। ट्रेनों का संचालन अवरुद्ध होने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें