मुजफ्फरनगर। आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से शहर के तीन गांव में नई आवासीय कॉलोनी का खाका खींचा गया है। धारा-29 के तहत शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर की 284 हेक्टेयर भूमि के दायरे में आ रहे करीब तीन हजार किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। बावजूद किसानों का दावा है कि संबंधित गांव की भूमि खरीद-फरोख्त के लिए बैनामे जारी हैं।
आवास विकास परिषद की ओर से शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर की 284 हेक्टेयर भूमि में आवासीय कॉलोनी बसाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित किसानों की ओर से कॉलोनी बसाने का विरोध किया जा रहा है। छह गांवों के प्रभावित किसानों ने उत्तर प्रदेश हाउसिंग डेवलपमेंट काउंसिल के मेरठ शास्त्रीनगर रीजनल ऑफिस में में धारा-29 के नोटिस के खिलाफ 2500 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। किसान सुकेश कुमार का कहना है कि उनकी ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार से वार्ता की गई। दावा किया उनकी ओर से जानकारी दी गई कि चिह्नित क्षेत्र के किसी भी खसरा संख्या की बिक्री या पट्टे देने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।