फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र में गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन केंद्र में गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नोडल अधिकारी आरएन यादव को क्वारंटीन केंद्र बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज में गंदगी मिली। साथ की यहां ठहरे लोगों के लिए बनाया गया भोजन भी घटिया क्वालिटी का पाया गया। नोडल अधिकारी ने दो लेखपालों अजय गर्ग, प्रवेश त्यागी और एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट कमिश्नर और शासन को भेजी है। तीनों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी आरएन यादव मंगलवार को बघरा ब्लॉक के नए हॉट स्पॉट गांव मुकंदपुर के भ्रमण पर गए थे। वहां से आते हुए उन्होंने बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बाथरूम और शौचालय में गंदगी मिली। उन्होंने बताया कि भोजन भी घटिया बनाया गया था। इस संबंध में यहां तैनात दो लेखपालों और एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें