जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना में वंशिका (22 ) पत्नी भीम ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे वंशिका की हालत बिगड़ गई। अचेतावस्था में ससुरालियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह पुलिस भी सीएचसी पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।