फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में बढी भीड़, उड़ गई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
लापरवाही: भगत सिहं रोड पर सोशल डिस्टेसिगं से बेपरवाह भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के लगातार बढ़ने का खौफ भी लोगों में नहीं दिखाई दे रहा है। बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क को अहमियत दे रहे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक-दो में अब सुबह नौ बजे रात नौ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी है। बाजार अधिक समय तक खुुलने पर लोग भी बाजार में ज्यादा समय तक रहने लगे है। बृहस्पतिवार को शिवचौक और भगत सिंह रोड पर अधिक भीड़ रही। सप्ताह में दो दिन बाजार बंद होने के कारण भी भीड़ बढ़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना का डर भी लोगों में दिखाई नहीं दे रहा है। लोग समूह के साथ सड़क पर निकल रहे हैं। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग के कोई मायने ही नहीं दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन लगातार इस बात पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि कोरोना से केवल सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर ही बचा जा सकता है। बावजूद इसके लोगों पर इसका असर नहीं हो रहा है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं, वहीं लोग मास्क का आवश्यक रूप से प्रयोग करने के आदेश को भी अनसुना कर रहे हैं। अभी भी दस प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो मास्क नहीं लगा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इसे लेकर सजगता भी नहीं दिखा रहा है और न ही मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई हो रही है। शहर की दाल मंडी, सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, कचहरी रोड पर दिन भर भीड़ रही। वहीं नई मंडी और गांधी कालोनी के बाजारों में भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें