फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली

विज्ञापन
खतौली में निकाली गई खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
खतौली। नगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। निशान यात्रा में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। निशान यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल गीता भवन घंटाघर से निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। निशान यात्रा जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, भवानी मार्ग, ढ़ाकन चौक, बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति होते हुए झारखंड महादेव मंदिर स्थित नव निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर पहुंच कर आरती कर यात्रा का समापन किया गया।
निशान यात्रा में डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। निशान यात्रा में कुलदीप शर्मा, भावेश गुप्ता, पंकज भटनागर, शिवम कंसल, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, अभय जैन, मनोज उपाध्याय, संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें