एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में खेल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन प्रथम सत्र में पुरुष वर्ग के क्रिकेट के फाइनल मुकाबले खेले गए। एनसीसी की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती।
कॉलेज प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान क्रिकेट, लेग क्रिकेट, वॉलीबाल, खो-खो, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, टग ऑफ वार आदि के विजेता और उप विजेताओं को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा विभागाध्यक्ष अंकित धामा और समन्वयक डॉ नवनीत वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी।