देवबंद पहुंचे उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन एडवोकेट
- फोटो : amar ujala
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन एडवोकेट ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की। इसके अलावा इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के अन्य जिम्मेदारों से भी मुलाकात की।
हरियाणा के नूह विधानसभा से तीन बार के विधायक और हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने मौलाना सैयद अरशद मदनी से मोहल्ला खानकाह स्थित उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान दोनों के बीच वर्तमान परिस्थितियों को लेकर बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी, गंगनहर में गिरी जेसीबी, चालक ने कूदकर बचाई जान
इसके उपरांत चौधरी जाकिर हुसैन ने दारुल उलूम पहुंच कर मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान चौधरी जाकिर ने कहा कि उनका देवबंद की सरजमीं और यहां के उलमा से बेहद लगाव है। इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे बुजुर्गों की दुआ लेने के लिए यहां आते हैं। इस दौरान मौलाना असजद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।