फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे दरोगा पर कसेगी नकेल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मांगी रिपोर्ट 

Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी से मांगी कार्रवाई आख्या
  • शहर कोतवाली में तैनात दरोगा पर है फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती होने का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली में तैनात दरोगा विदेश कुमार पर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच सीओ फुगाना गिरजाशंकर त्रिपाठी कर रहे हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है। अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी को पत्र जारी कर आरोपी दरोगा के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी विदेश कुमार वर्ष 2011 की सब इंस्पेक्टर की भर्ती में शामिल होने के बाद वर्ष 2015 में नियमित हुए थे। वर्तमान में दरोगा विदेश कुमार शहर कोतवाली में तैनात हैं। कुछ लोगों ने दरोगा पर फर्जी कागजात से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने ओबीसी वर्ग में होने के बावजूद खुद को अनुसूचित जाति से बताते हुए फर्जी कागजात से नौकरी हासिल की है। दरोगा के खिलाफ चल रहे इस मामले की जांच वर्तमान में सीओ फुगाना गिरजा शंकर त्रिपाठी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में बिजनौर जनपद के नगीना निवासी विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह ने 11 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर दरोगा पर फर्जी कागजात से अनुसूचित जाति के कोटे से नौकरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

भूपेंद्र पाल सिंह द्वारा लिखे गए इस पत्र के आधार पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुभाग अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी दरोगा के खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी तलब की है।

इन्होंने कहा  
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच सीओ फुगाना द्वारा की जा रही है। जांच में जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आला अफसरों को रिपोर्ट भेजकर अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद जो भी फैैसला होगा, उसके आधार पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसआई विदेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधिसम्मत तरीके से नौकरी हासिल की है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा मांगी गई कार्रवाई के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें