फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की महापंचायत आज, नरेश टिकैत बोले-गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों के साथ कुछ हुआ तो सरकार होगी जिम्मेदार

Thu, 28 Jan 2021 11:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • शक्ति प्रदर्शन करेंगे किसान, सिसौली पंचायत में हुआ निर्णय
  • बोले भाकियू अध्यक्ष, गाजीपुर बा़र्डर पर किसानों के साथ कुछ हुआ तो जिम्मेदार केंद्र और यूपी सरकार होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भाकियू ने किसान आंदोलन को लेकर फिर से हुंकार भरी है। आज जिले के जीआईसी मैदान में किसान शक्ति प्रदर्शन करेंगे। किसान भवन में गुरुवार देर रात हुई किसानों की पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत करने की घोषणा की। कहा कि अब किसान रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि गाजीपुर बॉर्डर पर किसी भी किसान के साथ कोई घटना होती है तो इसके बाद के हालात की जिम्मेदार केंद्र और राज्य सरकार होगी।
विज्ञापन


सिसौली में गुरुवार देर रात नौ बजे फिर से आपात पंचायत बुलाई गई। भारी संख्या में क्षेत्र के किसान एकत्र हुए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम शांति से गाजीपुर बॉर्डर से धरना उठा रहे थे, मगर क्षेत्रीय विधायक के समर्थकों ने आकर किसानों से अभद्रता की, जिससे राकेश टिकैत भी आहत हुए। सरकार ने साजिश रच कर किसानों पर आरोप लगाए हैं। लाल किले पर जो हुआ ऐसी घिनौनी हरकत हम नहीं कर सकते। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा-गाजीपुर बाॅर्डर से नहीं हटेगा धरना, किसानों के लिए हम देंगे कुर्बानी
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर से धरना नहीं उठेगा, यदि किसी भी किसान या कार्यकर्ता के साथ कोई घटना घटी तो माहौल खराब होगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने ये भी कहा कि मुकदमे दर्ज हुए हैं, पहले जांच होगी, तब ही गिरफ्तारी होगी।

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों की महापंचायत होगी। अब किसानों को शक्ति प्रदर्शन से कोई रोक नहीं पाएगा। इस दौरान रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई में रालोद भी उनके साथ है।

पुलिस प्रशासन अलर्ट
भाकियू द्वारा शुक्रवार को जीआईसी के मैदान में महापंचायत करने की घोषणा किए जाने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने को पुलिस अलर्ट है। कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

उधर, मुजफ्फरनगर जनपद में महापंचायत का ऐलान होने के बाद मेरठ पुलिस ने सिवाया टोल पर फोर्स तैनात कर दी। हालांकि देर रात तक मुजफ्फरनगर की ओर से कोई भी ट्रैक्टर या किसान नहीं आता दिखाई दिया। 

गाजीपुर बॉर्डर को खाली कराने के लिए भारतीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उठाने का प्रयास किया गया। जिस पर वह भावुक हो गए। राकेश टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर में खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर राकेश टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद वहां की स्थानीय लोगों ने दिल्ली में कूच करने का ऐलान भी कर दिया।

इसकी जानकारी लगने पर मेरठ पुलिस ने सिवाया टोल पर पुलिस फोर्स लगा दिया। टोल पर दौराला पल्लवपुरम परतापुर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स लगी हुई है। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सिवाया टोल पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। हालांकि देर रात तक मुजफ्फरनगर से कोई भी ट्रैक्टर या फिर किसान आता नहीं दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में गाजीपुर बॉर्डर पर किसान को जाने नहीं दिया जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें