फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदर के घर से बरामद हुआ था मादक पदार्थ बनाने वाला तरल पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार से हेरोइन बरामदगी के मामले में एक और नया तथ्य सामने आया है। गुजरात एटीएस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में खालापार से 755 करोड़ रुपये की 155 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। एटीएस ने इसकी पुष्टि कर दी है। साथ ही मादक पदार्थ बनाने में प्रयोग किए जाने वाला 55 किलो संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एटीएस ने जारी किए आधिकारिक प्रेस बयान में बताया कि हैदर के खालापार क्षेत्र स्थित आवास से अवैध सामग्री बरामद हुई हैं। आपरेशन में एसओजी मुजफ्फरनगर की टीम साथ रही। दिल्ली से हिरासत में लिए गए राजी हैदर पुत्र अमानत अली जैदी के खालापार स्थित घर पर छापा मारा था। हैदर ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी बहन के घर सामान छिपा रखा है। इसके बाद जांच में सामान बरामद हुआ था। जिसे छापा मारने वाली टीम अपने साथ ले गई थी।
टीम में यह रहे शामिल
टीम में गुजरात एटीएस, एसओजी अहमदाबाद शहर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एसओजी मुजफ्फरनगर शामिल रही।
दिल्ली से पकड़ा मुजफ्फरनगर का इमरान
गुजरात एटीएस की टीम ने दिल्ली से दक्षिणी मुजफ्फरनगर निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद आमिर को भी गिरफ्तार किया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
सता रहा कार्रवाई का डर
हेरोइन की इतनी बड़ी खेप मुजफ्फरनगर में पकड़ी गई। हेरोइन बरामदगी वाले स्थान को लेकर दो चौकी प्रभारियों को बड़ी कार्रवाई का डर सता रहा है। इसलिए खालापार व किदवईनगर चौकी प्रभारी बरामदगी स्थल को एक दूसरे के क्षेत्र में बता रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हेरोइन खालापार क्षेत्र से बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें