निबंध में नंदिनी और स्लोगन में रेशू प्रथम
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिवम, निबंध लेखन में नंदिनी और स्लोगन लेखन में रेशू प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, डॉ. नवेद अख्तर, एकता मित्तल, नीतू गुप्ता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सौरभ जैन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, निगम और कार्तिक पाल ने द्वितीय और तृतीय स्थान कार्तिक पंवार व वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम, हिमांशी व जैनब द्वितीय और निधि व विशेष ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में रेशू प्रथम, हिमांशी व जिया द्वितीय और अमर त्यागी व नैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में एकता मित्तल, गरिमा कंसल, डॉ. अमित कुमार रहे। संचालन अंकित धामा ने किया। डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. जगमोहन, डॉ. सुरेश चंद, डॉ. नदीम, डॉ. मोनिका रुहेला, प्रशांत, डॉ. महेंद्र, डॉ. ज्ञानेंद्र, अंजू कुमारी, नुपूर, श्रुति जैन, सोनम, सोनिया आदि मौजूद रहे।