फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे मार्ग का नाम बदले जाने से नाराज पूर्व सैनिक

विज्ञापन
शहीद बंचन सिह चौक पर प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहीद बचन सिंह मार्ग का नाम बदले जाने से नाराज पूर्व सैनिक सड़क पर उतरे। शहर के सोल्जर बोर्ड से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया। नाम बदले जाने पर नाराजगी जताई। सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार के नेतृत्व में पूर्व सैनिक सोल्जर बोर्ड के परिसर में एकत्र हुए। अशोक कुमार ने कहा कि पचेंडा जाने वाले मार्ग को शहीद बचन सिंह के नाम से जाना जाता है, लेकिन जिस तरह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पिछले दिनों मार्ग का नाम गुरुनानक देव के नाम पर किया, वह गलत है। गुरु नानक देव समाज के लिए आदर्श हैं, उनके नाम पर शहर के किसी दूसरे मार्ग का नाम रखा जाना चाहिए। शहीद बचन सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया है। बैठक के बाद पूर्व सैनिक पैदल मार्च कर सदर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम मांगपत्र डीएम चंद्रभूषण सिंह को सौंपा। सुरेश चंद त्यागी, राजेंद्र राठी, परविंद्र राठी, मांगेराम, जयपाल सिंह, सुनील कुमार, हरपाल सिंह, कमलेश, मधु शर्मा मौजूद रहीं।
ये है मामला
शहर के पचैंडा गांव जाने वाले मार्ग का नाम करीब 22 साल पहले शहीद बचन सिंह के नाम पर रखा गया था। मार्ग पर शहीद की प्रतिमा भी लगी हुई है। एक सप्ताह पहले मार्ग का नाम गुरु नानक देव के नाम पर कर दिया गया, जिसका लोकार्पण कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

समाज में टकराव पैदा करने की मंशा
रालोद के पूर्व मंत्री योगराज सिंह और निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने भी सोल्जर बोर्ड पहुंचकर पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में बिखराव और टकराव चाहते हैं। महापुरुषों और बलिदानियों के नाम पर ऐसा करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें