फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पिता के साथ खेत से लौट रहा था गौरव, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 13 Apr 2022 03:48 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में अपने पिता के साथ खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
death - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मोघपुर गांव में खेत से लौट रहे युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: 16 साल पहले का वो खौफनाक मंजर... जब तड़प-तड़पकर मर गए थे लोग, छिन गईं थीं 230 परिवारों की खुशियां 

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोघपुर में दोपहर के समय 23 वर्ष गौरव पुत्र ओमवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरव अपने पिता के साथ खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। घायल अवस्था में गौरव को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, सीओ मंडी हिमांशु ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें