फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गला घोटकर युवक की हत्या, शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप

Mon, 13 May 2024 10:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसकी हत्या कर शव लटकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में पटेल नगर निवासी युवक को घर से बुला कर गांव धनसैनी में बंधक बनाकर पीटा गया। गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को फांसी पर लटका दिया। मौके पर पहुंचे मृतक युवक के पिता व रिश्तेदार को आरोपियों ने तमंचों से डरा धमका कर भगा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पांच युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर पटेल नगर निवासी युवक लव कुमार पुत्र रमेश ने तितावी के गांव धनसैनी निवासी फाईनेंसर विशू से रुपये ब्याज पर लिए थे। वह रुपये लौटा नही पाया था। आरोप है कि ग्यारह मई को वीशू अपने साथी सन्नी, प्रवीण, भाेलू व एक अन्य के साथ लवकुमार के घर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:  Saharanpur: बच्ची की गला दबाकर हत्या, बोरे में बंद मिला शव, परिवार की महिला ने मासूम को दी मौत की सजा

विज्ञापन

उन्होंने लव कुमार को बात करने  के बहाने बुलाया और इसके बाद उसके परिजनों को बताया कि वह उसे साथ ले जा रहे है और शाम तक वापस भेज देंगे। लेकिन दो दिन तक लव कुमार वापस नहीं पहुंचा।

उसके पिता रमेश कुमार अपने रिश्तेदार सैदपुरा खुर्द निवासी रमेश के साथ अपने बेटे को तलाशते हुए गांव तितावी के गांव धनसैनी में पहुंचे। वहां प्रवीण के घेर में पांचों युवक लव कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। उसकी गला घाेट कर हत्या कर दी गई।
 
विज्ञापन

पांचों आरोपी युवकों ने लव कुमार के पिता व रिश्तेदार को तमंचों से डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद सूचना देने पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय लव कुमार का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव नीचे उतारा।

मृतक लव कुमार के पिता रमेश कुमार ने पुलिस को ऐसा आरोप लगाते ह़ुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें