फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: समझौते के बहाने बुलाकर महिला की हत्या, मां-बेटी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में बरात में फायरिंग को लेकर पंचायत बुलाई गई। बरात में फायरिंग क्यों हुई इसे लेकर पंचायत चल रही थी कि इसी दौरान फिर से फायरिंग की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव लखनौती में बुधवार दोपहर एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला को समझौता कराने के बहाने बुलाया गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां-बेटी सहित चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुरकाजी के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी कंवरपाल की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा की बुधवार दोपहर कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित गांव लखनौती की एक बस्ती में हत्या कर दी गई। पुलिस को कंवरपाल ने बताया कि उसकी पत्नी पुरकाजी के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी अमीर आलम के खेत में मजदूरी करने चली जाती थी। अमीर उसकी पत्नी को काफी समय से परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी पुष्पा ने उन्हें दी थी।  तब उन्होंने उसको काफी समझाया था, मगर अमीर नहीं माना।
यह भी पढ़ें:  महाभारत के इतिहास से उठेगा पर्दा: दूसरे दिन उत्खनन के दौरान टेराकोटा रिंगवेल और शंख की बनीं चूड़ियां मिलीं, इस काल के होने की संभावना
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बुधवार को कस्बा निवासी परिचित शमा और उसकी बेटी ने फोन पर बात की। कहा कि कुंवरपाल अपनी पत्नी को साथ भेज दे, तो वह अमीर आलम के साथ समझौता करा देंगी। इसके बाद बस से वापस आते समय कुंवर पाल पुष्पा के साथ खादर तिराहे पर उतर गया। पुष्पा को ई-रिक्शा में लेकर शमा और उसकी बेटी अपने घर लखनौती गांव की बस्ती में पहुंचे। पीछे-पीछे कंवर पाल भी वहां जा पहुंचा। 

कंवरपाल ने पुलिस को बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा, तो वहां शमा, उसकी बेटी, अमीर आलम मौजूद थे। जबकि पुष्पा घायल हालत में जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। कुछ क्षण बाद ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। 

पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना स्थल से लोहे के दो हथियारों सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है। मृतका के पति की तहरीर पर अमीर आलम निवासी मोहल्ला खेड़ा दरवाजा पुरकाजी, शमा पत्नी अमीर हसन निवासी मोहल्ला जाटान पुरकाजी, शमा की पुत्री नाम नामालूम और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या, एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
साली से की थी शादी

कंवरपाल की शादी जनपद सहारनपुर में हुई थी। करीब 20 वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो जाने पर उसने अपनी साली पुष्पा से शादी की थी। कंवरपाल के परिवार में पहली पत्नी से दो और पुष्पा से तीन बच्चे हैं। 
 
विधायक ने ली जानकारी
क्षेत्रीय विधायक प्रमोद उटवाल ने पुलिस से मोबाइल पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें