फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, मौत से पहले बोली- नहीं रह सकती तेरे बिना

Tue, 22 Sep 2026 05:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जिले के एक गांव की युवती का पास ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद युवक जेल चला गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह युवती से दूरी बना रहा था, जबकि युवती उससे बात करने की जिद कर रही थी। 
विज्ञापन
प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने अपने प्रेमी के घर के सामने जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पाकर परिजनों ने डायल 112 पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगगलवार सुबह युवक अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर जिम जा रहा था। युवती का घर रास्ते में था। युवती ने आगे खड़े होकर युवक की स्कूटी को रोक लिया और युवक पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगी। युवक ने बात करने से मना कर दिया। युवती ने हंगामा किया तो युवक स्कूटी लेकर वापस चला गया। युवती अपने घर चली गई। कुछ देर बाद वह युवक के घर जा पहुंची।
 

युवक को आवाज लगाकर घर का दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन उसने नहीं खोला। युवती ने कहा कि दरवाजा खोलो, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। इसके बाद युवती ने अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ खा लिया। यह पता चलने पर उसके परिजन पहुंचे और वह डायल 112 पुलिस टीम की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मामले की जानकारी दी है कि उनकी पुत्री और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। नई मंडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। वह जमानत पर आया था। उनकी पुत्री इसके बाद भी युवक को बात करने के लिए कहती थी। 
 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उनकी पुत्री ने युवक के घर के बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवती ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया था। परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। 

ये भी देखें...
शामली: स्कूली छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; बल्ला लगने से एक छात्र का सिर फटा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें