फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : एटीएम कार्ड बदलकर 92500 रुपये निकाले, तीन दिन चिंता में बीते, चौथे दिन हार्टफेल

Fri, 09 Aug 2024 07:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 92500 रुपये निकाल लिए गए। इसी चिंता में उसकी हार्टफेल से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली के गांव मढ़ करीमपुर निवासी व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 92500 रुपये निकाल लिए गए। कार्रवाई न होने पर सदमे से पीड़ित की मौत हो गई। अब मृतक की पत्नी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन


मढ़ करीमपुर निवासी बबीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 जून को उसका पति राजीव एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। जब राजीव ने मशीन में कार्ड लगाया तो वह फंस गया। इस दौरान पीछे खडे़ एक युवक ने मदद करने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड बदल दिया।

 
विज्ञापन

कुछ देर बार उनके पास 7500 रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। इसके बाद 5 और 8 जुलाई को करीब बाद रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 92500 रुपये निकाल लिए गए। राजीव ने पुलिस को 8 जुलाई को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कई दिन तक राजीव बेहद तनाव में रहे। 
बबीता का कहना है कि इसी सदमे में 12 जुलाई को उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बबीता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर कार्ड बदलने वाले को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ राम आशीष यादव का कहना है कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें