कमिश्नरी पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कमिश्नरी पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टर को पुलिस ने रोकने का भी प्रयास किया जिसे लेकर किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। एक सिपाही के द्वारा किसान को थप्पड़ मारने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए, इसे लेकर हंगामा भी हुआ। बाद में सभी ट्रैक्टरों को कमिश्नर कार्यलय की ओर जाने दिया गया।
मेरठ काॅलेज के सामने धरना स्थल पर किसान एकत्र हुए। यहां खड़ाैली की पार्टी की ओर से रागिनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। किसान ट्रैक्टरों में डीजे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे। चारों ओर ट्रेक्टर के हॉर्न की आवाज और डीजे का ही शोर रहा। दोपहर बाद किसानों की पंचायत शुरू होगी।
मार्च के कारण लगा ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू टिकैत की ओर से मुजफ्फरनगर शहर में आज ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा प्रकाश चौक पर पहुंची। पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई। लोगों से अपील की गई है कि संबंधित मार्गेां के बजाए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान सुबह नौ बजे से ही राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र होने शुरू हो गए। सुबह 10 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू की गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यात्रा में शामिल होने पहुंच गए हैं।
सहारनपुर में ट्रैक्टर मार्च में शामिल कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में आज सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ता सुबह से ही मार्च की तैयारियों में जुट गए। वहीं ट्रैक्टरों का काफिला शहर की सड़कों से निकला तो कई जगह जाम की स्थति बन गई।
बिजनाैर में भाकियू की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर में भारतीय किसान यूनियन टिकट की तिरंगा यात्रा में शामिल ट्रैक्टरों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट में प्रवेश किया। हालांकि पुलिस ने किसानों को बहुत रोका लेकिन वे नहीं माने। किसानों और पुलिस के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। किसानों ने पुलिस के बैरियर उठाकर फेंक दिए और कलक्ट्रेट में दाखिल हो गए।