कोतवाली नगर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। बीसीए के छात्र उमंग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार पिस्टल, छह खाली मैगजीन, सात तमंचे, शस्त्रों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार व बाइक, चार हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये लोग पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में सप्लाई करते थे।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 30 सितंबर को कोतवाली नगर पुलिस न्याजूपुरा-चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास से एक कार में बैठे हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए समीर और उमंग उर्फ देवा चौहान ने पुलिस को बताया कि वे मेरठ निवासी अपने एक साथी से हथियार खरीदते हैं। वह मुंगेर बिहार से अवैध शस्त्रों को मंगाता है, जिन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में सप्लाई किया जाता है।
नितेश सैनी ने बताया कि उसकी समीर से पहचान थी और वह उससे अवैध शस्त्र खरीदने आया था। तीनों आरोपी तीन साल से यह काम कर रहे हैं। समीर के खिलाफ थाना कोतवाली मेरठ में वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। उमंग उर्फ देवा चौहान के खिलाफ थाना इंचौली मेरठ में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज बताया गया।
अभी तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास व नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद कार नितेश सैनी की है। बाइक को समीर अपने दोस्त से मांग कर लाया था। उमंग बीएससी का छात्र है। अन्य दोनों अवैध धंधे में जुड़े हैं।
इंस्टाग्राम पर डालते थे फोटो हथियारों की फोटो
पुलिस ने बताया कि शस्त्र बेचने वाले आरोपी फोटो इंस्टाग्राम पर डालते थे। इसके बाद आपस में संपर्क करते थे। 25 हजार में खरीदा पिस्टल तीन गुना दाम में बेचते थे। बरामद पिस्टल पर मेड इन जर्मनी लिखा है। तमंचे भी 10 हजार रुपये तक में बेचते थे।
इन्हें किया गिरफ्तार
नितेश सैनी निवासी तहसील रोड सरधना, थाना सरधना, मेरठ।
समीर निवासी बुलंदशहर रोड मजीदपुरा, गली नंबर-6, थाना कोतवाली नगर हापुड़।
उमंग उर्फ देवा चौहान निवासी मटौर, थाना दौराला, मेरठ।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: बुलेट बम बनाने की मास्टर 'महजबी' चला रही थी फैक्टरी, 580 किलो अवैध पटाखे बरामद; तीन गिरफ्तार