फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पहले छात्राओं से की छेड़छाड, पकड़े गए तो बोले-आज छोड़ दो... हर युवती को मानेंगे बहन

Wed, 09 Oct 2024 04:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में पहले तो दो युवको ने कॉलेज से घर जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो वह हाथ जोड़ कर गलती मानने लगे। कहने लगे कि आज से वह हर युवती को अपनी बहन मानेंगे।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी के पास खड़े दो युवक काॅलेज से घर लौट रही छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर थे। यह सूचना मंडी कोतवाली पुलिस को दी गई तो सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
 
यह भी पढ़ें: Meerut: एलिवेटेड रोड-फ्लाईओवर दिलाएंगे जाम से मुक्ति, मेडा की हैकेथॉन में लगी मुहर, छह जोन में बांटा शहर
विज्ञापन


सूचना सही मिलने पर पुलिस ने वहां से दो युवक बिलासपुर निवासी समीर व साकिब को पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई। वहां आरोपी युवकों ने हाथ जोड़ कर गलती मानते हुए छोड़ने की प्रार्थना करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने कि वह आज से हर युवती को अपनी बहन मानेंगे। सीओ नई मंडी रुपाली राय ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी थी। युवकों का शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें