फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चरथावल में अंगीठी लगाकर सो रहे दो बच्चों की दम घुटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 18 Jan 2022 10:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

16 वर्षीय नेहा और 12 साल के अंश मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में कोयले की अंगीठी लगाकर सोए थे।किसी समय रात बंद कमरे में  दोनों का दम घुट गया।
विज्ञापन
child death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के कारण हुआ। वहीं दो बच्चों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंुची और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरथावल के गांव दधेडू कलां में कोयले की अंगीठी लगाकर सोये दो बच्चों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार रात गांव के राजेन्द्र प्रजापति की 16 वर्षीय नेहा और 12 साल के अंश मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में कोयले की अंगीठी लगाकर सोए थे।किसी समय रात बंद कमरे में  दोनों का दम घुट गया।

बताया जा रहा कि रात में अंगीठी की आग चारपाई ने पकड़ ली। जिससे दोनों झुलस गए थे। सुबह परिजनों ने 5 बजे दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों मृत थे। एक भाई ऊपरी मंजिल पर दूसरे कमरे और माता.पिता नीचे कमरे में सोए थे। दो बच्चों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें