फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दोगुनी उम्र का दूल्हा देखकर भड़के दुल्हन के मामा, आधी रात तक हंगामा, ये निकला नतीजा

Sun, 17 Aug 2025 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

देहरादून से खतौली में बरात आई थी। जैसे ही दूल्हे ने सेहरे में छिपा अपना चेहरा दिखाया, दुल्हन के मामा और अन्य परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
दूल्हा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोगुनी आयु का दूल्हा देखकर दुल्हन के मामा बिफर गए, जिसको लेकर बरात घर में करीब दो घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद किसी तरह दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का रिश्ता उत्तराखंड के देहरादून में तय हुआ था। दुल्हन के पिता ने ही युवक को देख कर रिश्ता पक्का किया था। बताया गया कि युवक को किसी अन्य परिजन या रिश्तेदार ने नहीं देखा था। शनिवार को युवक बरात लेकर पहुंच गया, उसका चेहरा सेहरे के फूलों में छिपा हुआ था। जब निकाह पढ़ाने की तैयारी की गई तो युवक ने सेहरा उतारा। 
 

इसी दौरान दुल्हन से दोगुनी आयु के दूल्हे को देख कर दुल्हन के मामा व अन्य परिजन बिफर गए। इसको लेकर बरातघर में हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामा करीब दो घंटे तक चलता रहा।
 
विज्ञापन

आधी रात के बाद बरातघर में हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती पक्ष को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सहमति बनाई, इसके बाद दुल्हन की विदाई हो सकी। थाना पुलिस ने कहा कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। दुल्हन की विदाई हो गई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें