फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, हंगामा कर जाम लगाने वाले 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 01:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शनिवार देर रात हुए हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
राज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर उतर आए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में नाराज मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शनिवार देर रात सड़क पर उतर आए। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए सैकड़ों लोगों ने शनिवार रात हंगामा कर जाम लगाया था। इस मामले में 700 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग; Video

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बुढ़ाना में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने व झूठी अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्ती बरती है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने रविवार दोपहर बुढ़ाना कोतवाली पहुंच कर गणमान्य लोगों की बैठक ली। उनसे शांति बनाए रखने की अपील की । 

एसएसपी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पोस्ट शेयर की थी उसके एवं हंगामा कर जाम लगाने वाले 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों ने आरोपी व्यक्ति की दुकान पर पथराव किया था।
उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से उनको चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति गलत टिप्पणी पोस्ट न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें