फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग; Video

Sat, 19 Oct 2024 11:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुढ़ाना

सार

आरोप है कि कसबा निवासी अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे। 
विज्ञापन
राज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर उतर आए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में नाराज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर उतर आए। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि कसबा निवासी अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम समाज के लोग घर वापस लौट गए।

अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है, जिसके बाद सैकड़ों लोग दोबारा सड़क पर उतरे। कसबे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सांसद हरेंद्र मलिक ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह से प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है, उसे छोड़ा नहीं गया है। इसके बाद देर रात मुस्लिम समाज के लोग शांत हुए और घरों को लौट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें