फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar:बेड टच करता है टीचर; अश्लील हरकतों से परेशान छात्राओं ने पढ़ने से किया इनकार, परिजनों में गुस्सा

Mon, 14 Oct 2024 01:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकास खंड क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में कई दिनों से छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है।  
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकास खंड क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में कई दिन से छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है।  

विज्ञापन


कई दिन बाद शिक्षक की घिनौनी करतूत से परेशान छात्राओं ने परिजनों को अवगत कराया। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: UP: चंडीगढ़ से बिजनाैर ला रही थी पुलिस, गाड़ी खराब हुई तो दीपक को घर ले गया दरोगा, सुबह इस हाल में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

भनक लगने के पर शिक्षक आठ अक्तूबर से तीन दिन की छुट्टी पर चला गया। सोमवार को छात्राओं की शिकायत पर स्कूल में अभिभावकों की दो बार पंचायत हुई। छात्राओं ने शिक्षकों के समक्ष आरोप लगाए।

बीएसए को भी घटना से अवगत करा दिया है। आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। सिकंदरपुर गांव की घटना है। पुलिस जांच में जुटी है।

कंपोजिट विद्यालय के हेड मास्टर ने कई दिन बाद बताया शिक्षक आज विद्यालय में आया था। इस बात की खबर लगने पर गांव के दर्जनों अभिभावक स्कूल में पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें