उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना में बस स्टैंड के पास स्थित धार्मिक स्थल में संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। सोमवार सुबह जब जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर प्रतिमा का दाया हाथ तोड़ दिया। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें: बागपत: थानों से तस्करों को बेचा जा रहा गांजा, पुलिसकर्मियों से बातचीत के वायरल ऑडियो ने खोली पोल
सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद हस्तिनापुर से नई मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापित करने और असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी करने का भी आश्वासन दिया गया।
वहीं गांव से कुछ लोगों को नई प्रतिमा लाने के लिए हस्तिनापुर के लिए रवाना कर दिया गया है। वही, अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मूर्ति खंडित करने का मुकदमा भी कायम कर लिया गया है।