फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: विवेचना में लापरवाही पर शहर कोतवाली के एसएसआई निलंबित

Wed, 31 Jan 2024 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्पफरनगर में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई।  विवेचना को लेकर लापरवाही करने पर जांच में दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्पफरनगर में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अभिषेक सिंह ने शहर कोतवाली के एसएसआई महेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि एसएसपी ने देर रात शहर कोतवाली में सभी दरोगाओं की बैठक कर उनके पास विवेचनाओं के बारे में जानकारी की थी। एसएसपी ने पाया कि शहर कोतवाली के एसएसआई महेंद्र कुमार सिंह ने कई विवेचनाओं में लापरवाही बरती थी।

एक मकान विवाद के मामले में भी सही तथ्य एकत्र नहीं किए थे और वह पूछने पर भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए थे। इसी के चलते एसएसपी ने बुधवार को एसएसआई महेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने सभी दरोगाओं को सही व निष्पक्ष विवेचना करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें