फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गैस पाइपलाइन फटने से सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार की मौत, एक घायल

Tue, 28 Jun 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  सोमवार देर रात को भोपा रोड पर गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फट गई। मशीन फटने से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  सोमवार देर रात को भोपा रोड पर गैस पाइपलाइन की प्रेशर मशीन फट गई। मशीन फटने से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि प्रेशर मशीन फटने के दौरान स्कूटी सवार सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान वह हादसे की चपेट में आ गया। यह देख वहां से गुजर रहे अन्य लोगों में सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: गुजरात के राज्यपाल बोले-यूपी में गंगा किनारे पांच 5 किलोमीटर और बुंदेलखंड में किसान करेंगे प्राकृतिक खेती
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल बुलाया। हादसे की चपेट में आए युवक की मौत हो गई।  एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार भोपा रोड पर सोमवार रात बचन सिंह कॉलोनी निवासी विष्णु पुत्र ब्रजपाल जब प्रेशर मशीन के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान मशीन प्रेशर से फट गई और उसकी चपेट में आने से विष्णु गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों में गम का माहौल है। 
विज्ञापन


एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस मामले की जांच करा रही है। बता दें कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से शहर में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें