चार संक्रमित मिले, जिले में सक्रिय केस हुए 17
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को जिले में चार नए केस मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 17 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि चारो संक्रमित की उम्र पांच साल से अधिक है। कुल 312 जांच कराई गई, जिनमें 156 जांच आरटीपीसीआर और 156 एंटीजन टेस्ट कराए गए। 156 जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। एक मरीज को सोमवार को कोरोना मुक्त घोषित किया गया है। ब्यूरो